छत्तीसगढ़रायगढ़

श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय में शहीदी दिवस पर स्वेटर व कंबल वितरण

Distribution of sweaters and blankets on Martyrdom Day at Shri Guru Teg Bahadur Vidyalaya

15 अगस्त विज्ञापन

घरघोड़ा /गौरी शंकर: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350 व शहीदी दिवस श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी की छायाचित्र पर शिक्षण समिति के पदाधिकारी द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रचलित किया गया उसके पश्चात ज्ञानी सरवन सिंह जी के द्वारा पाठ कर अरदास कि गई।

इस अवसर पर शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सिखों के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन एक सहज सत्य साहस और समानता रहा मनुष्य को हर परिस्थिति में शांत रहना चाहिए ।

अहंकार से दूर रहना चाहिए दूसरों के प्रति दयालु होना चाहिए उन्होंने अपनी वाणी में राम नाम की भी महिमा का भी उल्लेख किया गुरुजी शांति और संतुलन सत्य का पालन ईश्वर में लीन साहस और वीरता समानता और भाईचारा को अपनी वाणी में महत्व बताया गुरु जी का संदेश है ।

कि व्यक्ति को सही कार्य के लिए खड़ा होना चाहिए भले ही इसके लिए सर्वोच्च बलिदान क्यों ना देना पड़े सुख और दुख दोनों को सहजता से अपनाना चाहिए और दोनों ही स्थिति में अपना संतुलन नहीं खोना चाहिए साथ ही कहा राम नाम ही सभी संकटों में सहायक है और ईश्वर में लीन होकर ही सच्चा सुख प्राप्त किया जा सकता है इसके पश्चात उपस्थित विद्यालय के बच्चे शिक्षकों को प्रसाद वितरण किया गया साथ ही गुरु जी के याद में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया।

साथ ही स्वच्छता दीदीयो को कंबल वितरण किया बच्चों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी अमर रहे के भी नारे लगाए इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह गुरप्रीत सिंह अमरदेव भगत सुखविंदर सिंह मनदीप कौर गरिमा सिंह ग्राम विकास विभाग नगर प्रमुख अमित चतुर्वेदी पार्षद नितिन पटेल शिक्षिका प्रतिभा यादव तृप्ति कर्मकार निशा यादव प्रमिला साहू सरल तिवारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!