शराब घोटाले में चौथा पूरक चालान पेश: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के खिलाफ 64 करोड़ की अवैध कमाई और 18 करोड़ के निवेश के दस्तावेज मिले – Raipur News

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों ने चौथा पूरक चालान पेश किया । सोमवार को विशेष न्यायालय करीब 1200 पन्नों चालान पेश किया गया जिसमें लखमा के घोटाले में शामिल होने के आरोप लगा
.
EOW की जांच में सामने आया है कि कवासी लखमा ने साल 2019 से 2023 के दौरान आबकारी मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और घोटाले से आने वाले अवैध कमाई को इन्वेस्टमेंट भी किया गया है।
कवासी लखमा करीब तीन महीने से न्यायिक रिमांड पर रायपुर की जेल में बंद है।
64 करोड़ की अवैध कमाई, 18 करोड़ के निवेश के दस्तावेज मिले
EOW के द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक अब तक की जांच में यह घोटाले से 64 करोड़ रुपए की अवैध कमाई कवासी लखमा के हिस्से में आई, जिसमें से 18 करोड़ रुपए की राशि से संबंधित निवेश और खर्च के दस्तावेजी साक्ष्य भी जांच एजेंसी को मिले हैं।
अब तक 4 चालान और 13 गिरफ्तारियां
इस घोटाले से जुड़े मामले में अब तक कुल चार चार्जशीट (एक मूल और तीन पूरक चालान) स्पेशल कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं। इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के द्वारा इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही नए खुलासे और गिरफ्तारी हो सकती हैं।




