Uncategorized

शिवप्रकाश-नबीन पहुंचे रायपुर: भाजपा की आज अहम बैठक, इसके बाद कैबिनेट मंत्री, निगम मंडलों की दूसरी सूचि और संसदीय सचिवों का हो सकता है एलान – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलेगा । इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश रायपुर पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा की प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंच चुके हैं । दोनों ही नेता इन बैठकों में शामिल

.

बैठकों में प्रदेश के तमाम पदाधिकारी से यह नेता चर्चा करेंगे। निकाय स्तर के नेताओं की भी अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में निगम मंडल में अन्य पदाधिकारी की घोषणा , कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के नाम का ऐलान और संसदीय सचिवों से जुड़ी सूची भी भारतीय जनता पार्टी जल्द जारी कर सकती है।

रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीप का स्वागत मंत्री केदार कश्यप ने किया।

ऐसा है संगठन के नेताओं का आज का शैड्यूल शिवप्रकाश और नीतिन नबीन भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले महामंत्रियों की बैठक होगी।

शिव प्रकाश को लेने पहुंचे थे गृहमंत्री विजय शर्मा।

शिव प्रकाश को लेने पहुंचे थे गृहमंत्री विजय शर्मा।

इसके बाद निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक होगी। फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक नेता लेंगे।

कार्यकर्ताओं को क्या मिली सीख एक दिन पहले मंगलवार की देर शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। भाजपा 6 अप्रेल स्थापना दिवस से ही अलग कार्यक्रम कर रहीहै। कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हँसने की बारी है। एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेता।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेता।

पवन साय बोले- हर कार्यकर्ता जरूरी: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री और कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता पवन साय ने कहा- आपके कारण ही भाजपा आज इस ऊँचाई तक पहुँची है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारे लिए संगठन खड़ा करने वाला है। आज विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम एवं पंचायत में भी आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहरा रहा है। लेकिन हमने केवल विचार के लिए कार्य किया था जिसकी वजह से भाजपा आज यहाँ पर खड़ी है। भाजपा एक राजनीतिक संगठन, एक वैचारिक आंदोलन भी है और एक यूनिवर्सिटी भी है जिसमें सभी आकर सीख सकते हैं।

जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ें: भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपातकाल के संघर्षों की याद ताजा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने साइकिल से यात्रा कर संगठन का काम खड़ा किया है। ऐसे कई परिवार हैं जिन्होंने आपातकाल का दंश झेला है। अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा का इतिहास पढ़ना चाहिए। पहले जनसंघ के कार्यकर्ताओं के परिवारों ने कभी सत्ता नहीं देखी। आज तो केंद्र सहित देश के 18 राज्यों में भाजपा व भाजपा की गठबंधन की सरकार है। हम सत्ता में हैं, लेकिन हमने कभी सत्ता को शासन का नहीं, अपितु जन सेवा का माध्यम माना है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!