छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

*शिक्षा दूत* सम्मान से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक चन्द्र मणी चौहान

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता)पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में माननीय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के कर-कमलों से वर्ष 2024-2025 के लिए प्राथमिक शाला केरा खोल विकास खण्ड तमनार के नवाचारी शिक्षक चन्द्र मणी चौहान को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विकास खण्ड तमनार के सुदूर क्षेत्र ग्राम केरा खोल के प्राथमिक शाला में पदस्थ चन्द्र मणी चौहान ने अपने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए वनांचल के इस छोटे से गांव में शिक्षा का अलख जगाया है, ग्रामीण क्षेत्र में संसाधनो की कमी के बावजूद भी अपने विद्यालय को एक माडल के रूप में पहचान बनाने में जी जान लगा दी है।

साथ ही पालकों के साथ अत्यंत आत्मीयता के साथ जुड़ कर उन्हें भी प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है उनके इस प्रकार समर्पित भाव से कार्य से उनके सहकर्मी भी प्रभावित हो कर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं इसी के परिणाम स्वरूप उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुई है।

उनके सम्मानित होने पर उनके मित्रों और शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!