Uncategorized

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन



रामानुजगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 2 जनवरी 2026 को रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जान-पहचान के युवक उमेश सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद भी वह बीच-बीच में मौका देखकर संबंध बनाता रहा।

पति को देख भागा आरोपी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 को उमेश सिंह ने रामानुजगंज बस स्टैंड के पास उससे जबरदस्ती बात करने की कोशिश की थी। जब पीड़िता के पति वहां आए, तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना रामानुजगंज में दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा जेल

जांच के दौरान, पुलिस को आरोपी उमेश सिंह (30 वर्ष), पिता भागी सिंह, निवासी गम्हरिया, चौकी विजयनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना रामानुजगंज से उपनिरीक्षक निर्मल राजवाड़े, उपनिरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक मनीषा तिग्गा और महिला आरक्षक जगरानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!