छत्तीसगढ़

सीएम साय समेत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्रियों ने शेयर कीं 80 के दशक की रेट्रो लुक वाली AI तस्वीरें

15 अगस्त विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें ताजा करने वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 1980 के दशक के रेट्रो लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं।

अब इस ट्रेंड का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने 80 के दशक के रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। AI से तैयार इन तस्वीरों में मंत्री अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, कैमरा क्वॉलिटी और विंटेज बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है।

डिप्टी सीएम साव और शर्मा समेत ओपी-लक्ष्मी, खुशवंत सहित सभी मंत्रियों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अफसर भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं हैं।

1980s Retro AI Trend में किसी व्यक्ति की सामान्य तस्वीर को AI टूल की मदद से 80 के दशक की फोटो जैसा बनाया जाता है। AI तस्वीर में कपड़े, हेयरस्टाइल, कलर टोन, फोटो की क्वॉलिटी और बैकग्राउंड को उस दौर के हिसाब से बदल देता है। इससे तस्वीर देखने पर ऐसा लगता है, जैसे वह कई दशक पुरानी हो।

यह ट्रेंड सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है। आम सोशल मीडिया यूजर्स, कलाकार और दूसरे चर्चित चेहरे भी अपनी तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। कोई अपनी फोटो को पुराने फिल्मी अंदाज में तैयार कर रहा है, तो कोई शादी, कॉलेज या पारिवारिक तस्वीर जैसा लुक दे रहा है। पुरानी फिल्मों का फैशन और विंटेज फोटो इफेक्ट इस ट्रेंड को खास बना रहा है।

80s इंस्पायर्ड AI फोटो बनाने के लिए ChatGPT जैसे AI इमेज जनरेशन टूल में अपनी साफ तस्वीर अपलोड करें। चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए उसे 80s लुक में बदलने का प्रॉम्प्ट दें। प्रॉम्प्ट में वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वॉर्म लाइटिंग, फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ें। हेयरस्टाइल, आउटफिट और बैकग्राउंड को अपनी पसंद के मुताबिक बदलकर फोटो को कस्टमाइज किया जा सकता है।

भारत में इससे पहले भी कई सोशल मीडिया ट्रेंड वायरल हुए हैं। जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड चला था, जिसमें लोग अपनी 2016 की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने भी इस ट्रेंड में 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

मार्च 2025 में घिबली लुक का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था। यह AI फोटो ट्रेंड था, जिसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को स्टूडियो घिबली की एनिमेशन शैली में बदल रहे थे। इस ट्रेंड में लोगों ने अपनी, परिवार और दोस्तों की तस्वीरों को घिबली अंदाज में बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड में शामिल हुए थे।

10 इयर्स चैलेंज सोशल मीडिया के सबसे चर्चित फोटो ट्रेंड्स में से एक रहा। जनवरी 2019 में इस ट्रेंड के तहत लोग अपनी 10 साल पुरानी और मौजूदा तस्वीर एक साथ शेयर करते थे। दोनों तस्वीरों में लोग 10 साल के दौरान अपने लुक में आए बदलाव को दिखाते थे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!