Uncategorized

सावन के पहले सोमवार पर 500 पौधों का रोपण किया

15 अगस्त विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर ग्राम पंचायत पुटपुरा के गौठान परिसर में वृहद हरित अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट, बनारी के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 500 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया, सचिव अमर सुल्तानिया, जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष कांता कश्यप तथा ग्राम पंचायत पुटपुरा की सरपंच सुचित्रा राठौर भी मौजूद रहीं। एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि पेड़ों में भी जीवन होता है और विज्ञान ने इसे प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने पेड़-पौधों से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य बताए और सवाल-जवाब के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का भी सुझाव दिया। हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है तथा हर वर्ष वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाता है। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प बताया। ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में हजारों लोगों को शुद्ध हवा, छाया और जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने बच्चों से पौधों को अपना मित्र मानकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!