जशपुर

सक्ती उपजेल का सीजेएम शुभदा गोयल ने किया अचानक निरीक्षण, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

15 अगस्त विज्ञापन

सक्ती जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शुभदा गोयल ने 9 सितंबर को सक्ती उपजेल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों को मिल रहे भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल की रसोई का दौरा किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, रसोई की साफ-सफाई और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मुलाकात रजिस्टर का भी अवलोकन किया।

सीजेएम ने उपजेल की अलग-अलग बैरकों का निरीक्षण किया और बंदियों की स्थिति देखी। उन्होंने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों की ओर से बताई गई समस्याओं और जरूरतों को सुनने के बाद सीजेएम ने जेल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। सीजेएम ने बंदियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंकिता देवदास और जेलर विजय पटेल भी मौजूद रहे।

सीजेएम शुभदा गोयल ने जेल प्रशासन को बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने और उनकी आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!