Uncategorized
रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों की जान पर खेल! पुलिस तैनाती के अभाव में मीना बाजार में हादसे का खतरा…

विगत 14 अगस्त से रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले का आयोजन चल रहा है, जिसमें हर दिन आसपास के जिले सहित पड़ोसी राज्य से हजारों लोग पहुंच कर स्वचलित झांकियों के दर्शन के बाद रेलवे लाइन के उस पर लगी मीना बाजार का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वहां जाने के लिए लोग शार्टकट रास्ते को अपनाते हुए गंधरी पुलिया (आवागमन के लिए प्रतिबंधित) से जा रहे हैं, लेकिन उसमें हर समय जाम की स्थिति बनी रहने के कारण लोग दिन भर रेलवे ट्रैक को पार कर इधर से उधर आना-जाना कर रहे हैं।
15 अगस्त विज्ञापन




