रायपुर

रिलायंस ज्वेल्स से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब, पूर्व कर्मचारी पर नकली कंगन रखने का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख रुपए के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब हो गए। पूर्व सेल्स स्टाफ पर असली कंगनों की जगह नकली रखने का आरोप है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से करीब 17.50 लाख रुपए के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के पूर्व सेल्स स्टाफ ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर स्टॉक में गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शोरूम के पूर्व कर्मचारी मनोज यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का

गोलबाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में तीन सेट यानी पांच नग 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन मिले। गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम है। उनकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपए बताई गई है।

पूर्व कर्मचारी पर संदेह

स्टोर की आंतरिक जांच में तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव की भूमिका पहली नजर में संदिग्ध पाई गई। सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उस काउंटर की जिम्मेदारी उसी के पास थी। इसके बाद कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बिना हैंडओवर छोड़ी नौकरी

जांच में पता चला कि मनोज यादव ने 6 जुलाई 2026 को कंपनी के पोर्टल पर इस्तीफा दिया था। उसने 7 जुलाई को अपना आखिरी कार्य दिवस बताया, लेकिन वह 2 जुलाई के बाद से ही स्टोर नहीं आया। उसने मां की तबीयत खराब होने का कारण बताकर छुट्टी ली और बिना सही तरीके से हैंडओवर किए नौकरी छोड़ दी। कंपनी ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

ऑडिट में टैग बदलकर स्टॉक छिपाने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 मई को हुई ग्लोबल फिजिकल इन्वेंट्री और 17 जून को हुए इंटरनल ऑडिट के दौरान मनोज यादव ने कंगनों के टैग बदलकर ऑडिट टीम को गुमराह किया। इससे स्टॉक रिकॉर्ड सही दिखाई देता रहा। शिकायत के अनुसार, उसने एक सेट को ऐसी जगह ले जाकर हटाया, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!