Uncategorized

रायपुर रेलवे का ‘ऑपरेशन क्लीन’, रातभर चला सीक्रेट मिशन: 5 अवैध वेंडर गिरफ्तार, नकली पानी का जखीरा और क्विंटल भर माल जब्त – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ रायपुर रेल मंडल ने स्ट्राइक की है। सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग ने ‘सीक्रेट अभियान’ चलाकर स्टेशन पर दबिश दी। 18 घंटे तक चली इस ताबड़तोड़ छापेमारी में 5 वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। ​दोपहर से सुबह तक ‘सीक्रेट मिशन’ यह अभियान 17 मार्च की दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ और 18 मार्च की सुबह 8:00 बजे तक लगातार चला। टीम ने विशेष रूप से रात के समय गुजरने वाली ट्रेनों को टारगेट किया, जहां अक्सर अवैध वेंडरों की सक्रियता बढ़ जाती है। ​अभियान के बड़े नतीजे: ​5 वेंडर गिरफ्तार: अवैध रूप से सामान बेच रहे 5 वेंडरों को पकड़कर RPF के हवाले किया गया। इन पर रेलवे एक्ट की धारा 144 और 147 के तहत केस दर्ज किया गया है। ​नकली पानी की बोतलें जब्त: ट्रेनों की जांच के दौरान अनधिकृत ब्रांड की 456 रेल नीर (PDW) की बोतलें मिलीं। इन्हें जब्त कर पार्सल विभाग को सौंप दिया गया है। ​बिना बुक सामान पर जुर्माना: चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल ऐसा सामान पकड़ा गया जिसकी बुकिंग (लगेज बुकिंग) नहीं कराई गई थी। रेलवे ने मौके पर ही 2500 रुपए का जुर्माना वसूला। ​किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी अनियमितता: सीनियर डीसीएम ​सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण खानपान रेलवे की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध वेंडिंग और अनुशासनहीनता के खिलाफ यह गोपनीय अभियान आगे भी जारी रहेगा। ​स्टेशनों पर केवल अधिकृत वेंडरों को ही सामान बेचने की अनुमति है। बिना बुकिंग के पार्सल या लगेज ले जाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!