Uncategorized

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: ड्यूटी पर जा रहे थे युवक, दोनों घायल; चालक गिरफ्तार – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। मैटर पार्क इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सुबह बाइक से अपनी फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मैटर पार्क के पास उनकी बाइक अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। युवक बाइक को संभालने और सड़क किनारे करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक उन पर चढ़ते-चढ़ते बचा और जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, घायल युवकों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!