Uncategorized

रायपुर में टॉपर्स का सम्मान, छात्रा को मिली स्कूटी: 29 छात्रों को ₹5-5 हजार के चेक, सात स्कूलों के बच्चों को दिए जाएंगे चेक – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंडित रामदयाल तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 मेधावी विद्यार्थियों को ₹5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए गए। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी युक्ता मुखी साहू को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के लिए ₹1.50 करोड़ की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण और ₹19 लाख से खेल मैदान के विकास की स्वीकृति की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि इन कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पहले महोबा बाजार और मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालयों के कुल 57 मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है।
अगला कार्यक्रम होगा आयोजित
आयोजकों के अनुसार, रायपुर पश्चिम क्षेत्र की शेष सात शालाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रोत्साहन चेक दिए जाएंगे। इसी क्रम में 3 जुलाई को पंडित गिरजाशंकर विद्यालय में अगला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। उनके अनुसार, अतिरिक्त कक्ष, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं के विकास का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!