Uncategorized
रायपुर में सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी की लूट, बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक…

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात हुई एक बड़ी वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक सराफा व्यापारी को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने पहले व्यापारी के हाथ-पैर बांध दिए और फिर बेहोश करने के लिए उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। व्यापारी के बेसुध होते ही आरोपी दुकान में रखे लगभग 86 किलो चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए।
15 अगस्त विज्ञापन




