Uncategorized

रायपुर में पुलिस ने चाकूबाजो का निकाला जुलूस, VIDEO: पुरानी रंजिश पर चाकू से घर घुसकर किया था हमला, पेट और सीने में चोंटे – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चाकूबाजों का जुलूस निकाला है।

रायपुर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला हो गया है। तीन लड़कों ने युवक के घर में घुसकर पेट और सीने में ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना

.

कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि शीतल तिवारी ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके दो बेटे आयुष तिवारी और प्रत्यूष तिवारी है। 8 मई की दोपहर करीब 2 बजे परिवार घर पर था। इस दौरान भुवन, पंकज और गोल्डी नाम के युवक घर के भीतर घुसे। आरोपी घर के अंदर घुसते ही प्रत्युष के साथ मारपीट करना शुरू कर दिए। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सीने और पेट में मारा चाकू

आरोपियों ने प्रत्युष के सीने और पेट में 3 से 4 बार वार किया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने हाफ मर्डर के तहत केस दर्ज किया है।

इसके साथ ही वारदात में शामिल भुवन हरपाल और पंकज कोहड़े निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाकूबाजों का जुलूस भी निकाला है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!