Uncategorized

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू, 24 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना, ACP-DCP की तैनाती

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू होने के साथ ही गृह विभाग ने 24 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश देर रात जारी किया गया, जिसमें जिले की पुलिसिंग को जोन और शाखाओं में विभाजित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर की नियुक्तियां

ASP सिटी तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (मध्य) बनाया गया है। राहुल देव शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (पश्चिम) और एएसपी ग्रामीण आकाश मरकाम को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस (उत्तर) पदस्थ किया गया है। विवेक शुक्ला और डीआर पोर्ते को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरव मंडल और अनुज गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) तथा अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीएसपी, आजाक, सीएडब्ल्यू) बनाया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्तों की तैनाती

रमाकांत साहू को एसीपी सिविल लाइन, दीपक मिश्रा को एसीपी कोतवाली, देवांश सिंह राठौर को एसीपी पुरानी बस्ती, नवनीत पाटिल को एसीपी राजेंद्रनगर और पूर्णिमा लामा को एसीपी उरला पदस्थ किया गया है।

सतीश ठाकुर, सुरेंद्र साय पैकरा, रमेश कुमार ऐरेवार और सीमा अहिरवार भास्कर को एसीपी यातायात, संजय कुमार सिंह और नरेश पटेल को एसीपी क्राइम एवं साइबर, ज्योत्सना चौधरी को एसीपी हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण एवं डीएसबी, नंदिनी ठाकुर को एसीपी आजाक, रूचि वर्मा और निकिता तिवारी को एसीपी सीएडब्ल्यू तथा निलेश द्विवेदी को एसीपी पुलिस लाइन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, संजीव शुक्ला की हुई नियुक्ति… 15 अफसरों का हुआ तबादला



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!