Uncategorized

रायपुर में परशुराम जयंती पर शहरभर में आयोजन: शोभायात्रा और महाप्रसाद का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में कई सामाजिक संगठनों की तरफ से रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। कहीं भजन-संगीत की संध्या सजी तो कहीं शोभायात्रा और महाप्रसाद वितरण किए गए। डंगनिया स्थित परशुराम मंदिर से लेकर शांति नगर, राठौर चौक और डीडी नगर, गोल चौक तक अलग-अलग स्थानों पर हुए इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत डंगनिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित 10वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर शनिवार को भजन-संगीत की रंगारंग संध्या हुआ। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में “रंग छत्तीसा” के तहत छत्तीसगढ़ी संगीत की प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में पूनम विराट तिवारी और दिव्या तिवारी अपने साथियों के साथ भक्ति गीतों और छत्तीसगढ़ी संगीत से माहौल को भक्तिमय बनाए।, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए। भजन संध्या का आयोजन भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन की तरफ से पूजा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर के शांति नगर स्थित विमलता हॉल में हुआ। कार्यक्रम में भजन, पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान परशुराम की गयी।
गोल चौक में महाप्रसाद का आयोजन भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त विप्र परिवार की तरफ से 19 अप्रैल को भोग महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी। जिसमें समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से डीडी नगर वार्ड के गोल चौक, रोहिणीपुरम में आयोजित हुआ।
कालीमाता मंदिर में छाछ वितरण
आज काली माता मंदिर के प्रांगण में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त विप्रजनों के द्वारा 2500 लीटर छाछ का वितरण किया गया एवं सभी विप्रजनों में उत्साह का माहौल रहा इस आयोजन में पंकज मिश्रा,शांतनु झा,कुणाल दुबे,संस्कार पांडे, सहित अनेक विप्र जन शामिल हुए। महामाया देवी मंदिर परिसर में कार्यक्रम उत्कृष्ट सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा पुरानी बस्ती के श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ मनाया गया पूजन के बाद परिषद् के सदस्यों ने पुरानी बस्ती स्थित शीतला बाजार के स्टॉल लगाकर राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को ठंडी छाछ पिलाई गयी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!