Uncategorized

रायपुर में माता सीता पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल:युवक के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, थाने पहुंचकर लगाए मुर्दाबाद के नारे; FIR दर्ज

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम वसीम बताया जा रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। क्या है पूरा मामला? बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी “_wasim_ahmed_1” से माता सीता और हिंदू साधु-संतों के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट की गई। संगठन का कहना है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब इलाके में रहने वाले वसीम अहमद का है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि यह अकाउंट उसी व्यक्ति का है। बजरंग दल का कहना है कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी बजरंग दल ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। बजरंग दल ने क्या कहा? छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। भारत में रहकर हिंदू धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल अपने स्तर पर आंदोलन करेगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!