Uncategorized

रायपुर में फटाका खरीदने की बात पर हुआ विवाद: दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया FIR – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन



यह घटना रावणभांठा, अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

रायपुर में एक फटाका दुकान में मारपीट की वारदात हो गई है। एक युवक का पहले दुकान पहुंचकर दुकानदार से विवाद किया फिर कुछ देर बाद अपने साथी के साथ वापस लौटकर मारपीट कर दी। यह घटना रावणभांठा, अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

.

मनीष चक्रधारी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे एक युवक फटाका खरीदने आया, लेकिन कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह युवक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने एक साथी के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा और फिर से विवाद करने लगा

मनीष के अनुसार, उसने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आक्रोश में आकर अश्लील गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर मनीष पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक युवक हाथ में पहने कड़ा से हमला कर रहा था जबकि दूसरा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर रहा था। इस हमले में मनीष को सिर में चोट लगी है। घटना के दौरान वहां मौजूद शुभम साहू और विकास साहू ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!