Uncategorized

रायपुर में आज शाम 6 घंटे का वॉटर शटडाउन, 11 टंकियों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

15 अगस्त विज्ञापन


Raipur Water Crisis: रायपुर मे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 10 अप्रैल को छह घंटे का शटडाउन रहेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 08:26:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 08:26:43 AM (IST)

आज शाम सूखे रहेंगे 11 टंकियों के नल, बिजली और ट्रैफिक भी होगा प्रभावित

HighLights

  1. 10 अप्रैल को छह घंटे का शटडाउन रहेगा
  2. कई इलाकों में शाम की सप्लाई पूरी तरह बंद
  3. बिजली कटौती और ट्रैफिक पर भी असर पड़ेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : कृष्ण कुंज क्षेत्र में निर्माणाधीन टावर के दौरान शहर की 700 MM जीआई राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जल आपूर्ति (Raipur Water Crisis) पर बड़ा असर पड़ने वाला है। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के लिए 10 अप्रैल (शुक्रवार) को छह घंटे का शटडाउन (Water Shut Down) लिया जाएगा।

150 एमएलडी प्लांट से जल आपूर्ति बाधित

शटडाउन के कारण 150 MLDप्लांट से जुड़ी 11 पानी टंकियों में शुक्रवार शाम जल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। निगम की टीम सुबह की नियमित सप्लाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू करेगी, ताकि 11 अप्रैल से व्यवस्था फिर सामान्य की जा सके। इस पूरी प्रक्रिया से करीब 50 हजार लोग प्रभावित होंगे।

इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी

शुक्रवार सुबह जलप्रदाय सामान्य रहने के बाद शाम को कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इनमें लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और जोरा शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को शाम के समय पानी नहीं मिलेगा, इसलिए पहले से पानी संग्रह करने की सलाह दी गई है।

बिजली और ट्रैफिक पर भी असर

पचपेड़ी नाका क्षेत्र में पाइपलाइन के ऊपर स्थित बिजली पोल मरम्मत कार्य में बाधा बन रहा है। इसे हटाने के लिए आसपास के हजारों घरों की बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रखनी पड़ेगी। इसके साथ ही, पाइपलाइन के पास की सर्विस रोड को भी काम के दौरान बंद किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित होगा और मुख्य मार्गों पर दबाव बढ़ सकता है।

टावर निर्माण बना वजह

कृष्ण कुंज में बन रहे टेक्निकल टावर के निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा था। पहले अस्थायी रूप से सुधार किया गया, लेकिन अब स्थायी मरम्मत आवश्यक हो गई है। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सतर्कता और निगरानी की कमी को भी उजागर किया है, जिसका असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!