Uncategorized
रायपुर में 136 पुलिसकर्मियों का तबादला: इसमें 2 SI, 16 ASI और 118 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल शामिल, देखिए लिस्ट – Raipur News

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में 136 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है। जारी सूची के अनुसार, इनमें 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल कार्यप्रणाली को अधिक मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। देखिए लिस्ट-
Source link
15 अगस्त विज्ञापन




