Uncategorized

रायपुर के बैंकों में खुले म्यूल-खाते…174.5 करोड़ हुए जमा: 1236 केस में ठगी के पैसे ठिकाने लगाने में मदद, 25 आरोपी गिरफ्तार,ग्राहक-मददगारों की तलाश – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों को फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट्स की मदद से घुमाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

.

ये आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट संचालक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और साइबर ठगी में मदद करने वाले एजेंट बताए गए हैं। जांच में पता चला कि, इन खातों से 174.5 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ, जबकि ठगी की पुष्टि 77.35 लाख रुपए की हुई है।

आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए आईजी अमरेश मिश्रा।

कई राज्यों में 1236 मामले दर्ज

आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में इन आरोपियों के खिलाफ 1,236 मामले दर्ज हैं। बैंक ट्रांजेक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते, फर्जी सिम कार्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ा गया है। आरोपियों से सिम, अकाउंट्स लेने वाले और इनकी मदद करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।

कमीशन पर देते थे खाते

साइबर रेंज के अफसरों की जांच में सामने आया है कि, आरोपी अपने बैंक खातों को किराए पर देते या ठगी की रकम पर 10-20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो निवेश, टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल रिव्यू के जरिए ठगी करने में किया जाता था।

8 टीमों की संयुक्त जांच के बाद एक्शन

रायपुर रेंज साइबर थाना और अन्य टीमों की आठ अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई में शामिल रहीं। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर म्यूल अकाउंट संचालक, एजेंट और फर्जी सिम विक्रेता गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपए की ठगी की राशि रोकी है, जो पीड़ितों को लौटाई जाएगी। पिछले 11 महीने में 7 करोड़ रुपए फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड कराए गए। जिनमें से चार करोड़ रुपए पीड़ितों को वापस किए जा चुके हैं।

इन केसों में आरोपियों काे किया गया गिरफ्तार

केस-1: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड इंडसइंड बैंक शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में कई राज्यों के लोगों से साइबर फ्रॉड हुआ। इन खातों में 20.2 लाख रुपए जमा हुआ। माना पुलिस ने केस दर्ज किया। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केस-2: पंजाब एंड सिंध शाखा रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट खुले। जिसमें कई राज्यों के लोगों से साइबर ठगी के 1.7 लाख रुपए जमा हुए। देवेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज किया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केस-3: DCB बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में कई राज्यों के लोगों से साइबर ठगी के 3.6 लाख रुपए जमा हुए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

केस-4: IDBI बैंक रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट खुले। कई राज्यों के लोगों से हुए साइबर ठगी के 6.42 लाख रुपए जमा हुए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

केस-5: यूको बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के 21.29 लाख रुपए जमा हुए। तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज किया। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केस-6: पंजाब नेशनल बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में कई राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर 23.95 लाख रुपए जमा हुए। राखी पुलिस ने केस दर्ज किया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट देने के आरोप में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!