Uncategorized

रायगढ़ में नशीली इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार: ओडिशा से लाकर बेचने की थी तैयारी, 98 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त – Raigarh News

15 अगस्त विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया

रायगढ़ जिले में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ओडिशा से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में

.

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव स्थित रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष डंडरिया (22 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, आजाद चौक, रायगढ़ बताया। उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले से 98 नग NRX Pentazocine Lactate Injection I.P. (Zoxifix) बरामद किए गए।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इंजेक्शनों को बिक्री के लिए लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी- SSP

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!