Uncategorized

रायगढ़ के कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन: पेट्रोल पंप पहुंचकर लगाए जमकर नारे, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध – Raigarh News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप में पहुंचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की। वहीं पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों से भी चर्चा किया। महंगाई के विरोध में कांग्रेस के द्वारा तीन दिनों तक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जहां रविवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन किया जाना था। ऐसे में शाम को जिला कांग्रेस कमेटी से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक पर रैली के रूप में घड़ी चैक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां उन्होंने हाथों पर कई स्लोगन लिखे हुए तख्ती रखकर अपना विरोध जताया। साथ ही इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जतना आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप में पहुंचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे लोगों से भी चर्चा की और उन्हें बताया कि महंगाई के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव का कहना था कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारे नेता राहुल गांधी ने वर्तमान हालत के लिए बहुत पहले चेताया था, लेकिन उसके बाद भी केन्द्र सरकार जनता की समस्या का समाधान करने के बजाए चुनाव में व्यस्त थी। चुनाव जैसे ही खत्म हो गया। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। देश के जो प्रमुख हैं। उनको इस समस्या के समधान के लिए आगे आना चाहिए। सर्वदलीय बैठक करना चाहिए। प्रधानमंत्री सिर्फ अपील कर रहे हैं। देश के प्रधान सेवक की जवाबदारी होती है कि देश की जनता को इस तरह के संकट से उभारने का प्रयास करे और जब-जब सकंट आता है हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर चले जाते हैं। लगातार बढ़ते महंगाई को लेकर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!