अपराध

रायपुर में कार से सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में वाहन चालकों को रोककर कार के अंदर रखा सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस तरह की वारदातों को लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने गंज थानाक्षेत्र में नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कारोबारी से इसी पैटर्न में वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा कि वो रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं।

24 सितंबर को वह कार (CG04PS7590) से घर से ऑफिस जा रहे थे। फाफाडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर युवक ने उन्हें बताया कि कार के बोनट के सामने ऑयल गिर रहा है। कुछ दूर जाने के बाद दूसरे युवक ने भी यही बात कही।

कारोबारी ने कार सड़क किनारे खड़ी की और बोनट की जांच करने लगा। इसी दौरान वह सर्विसिंग से जुड़े व्यक्ति से संपर्क करने में भी व्यस्त हो गया। चालक का ध्यान दूसरी ओर होते ही अज्ञात आरोपी कार के अंदर रखा बैग लेकर फरार हो गए।

बैग में नकदी, बैंक से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रखा था। इस सावधानी से बचे आरोपियों से अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने अंजान लोगों की सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

अफसरों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाड़ी के नाम पर रोक रहा है, तो अलर्ट रहे। गाड़ी से उतरे ही उसे लॉक कर दें। संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे और वारदात से बचें।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!