रायपुर

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव, तीन थानों की जिम्मेदारियां बदलीं

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 30 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। इसमें दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी। इस बदलाव के तहत तीन थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार राखी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को अब खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है।

इस तरह खरोरा और माना थानों के प्रभारियों सहित कुल चार अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है। आदेश में सभी पदस्थापनाओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!