Uncategorized

राष्ट्रीय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने 20 प्रकार के एकल और ग्रुप खेलों में किया शानदार प्रदर्शन – Rajnandgaon News

15 अगस्त विज्ञापन



एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का समापन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तर पर किया गया। समापन समारोह में नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उ

.

इसमें 6 जिलों के 517 खिलाड़ियों ने 20 प्रकार के एकल और ग्रुप खेलों में प्रदर्शन किया। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और महासमुंद के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, जिमनास्टिक, जुडो, टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती, योगा में हिस्सा लिया। वहीं टीम स्पर्धा में बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। खेलों का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, स्टेट हाई स्कूल, गायत्री स्कूल, कमला कॉलेज, बजरंगपुर स्टेडियम और मोतीपुर अखाड़ा में किया गया। समापन समारोह में पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

मेहनत करने से सफलता और अच्छे नतीजे मिले मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने कहा मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छा संघर्ष करने से परिणाम भी बहुत अच्छे मिलते है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते कहा स्पर्धा में प्रत्येक खिलाड़ियों की जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी टीम को विजयी बनाएं। उसी तरह एकल खेल स्वयं को जीतना होता है। उन्होंने कहा मैदान में हार और जीत में समय कीमती होता है। लक्ष्य एवं उद्देश्य बनाकर प्रथम स्थान के लिए खेलना चाहिए। सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत होती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!