Uncategorized
रणजी में मयंक वर्मा बने हीरो, ताबड़तोड़ ठोके 121 रन, पुडुचेरी को हराया

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहली पारी में मयंक वर्मा के नाबाद 121 रन की पारी की बदौलत 377 रन का स्कोर खड़ा किया। संजीत देसाई ने 69 व आयुष पांडे ने 45 रन की पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी का पहली पारी को मेजबान गेेंदबाजों ने 205 रन पर रोक दिया और अपनी टीम को 172 रन की अहम बढ़त दिला दी। रवि किरण ने 3 विकेट, अजय मंडल, आशीष चौहान और आदित्य सरवटे ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
15 अगस्त विज्ञापन


