Uncategorized

रामानुजगंज में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़: झाड़ू से इलेक्ट्रॉनिक्स तक जमकर हुई खरीदारी, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन



धनतेरस के शुभ अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी गई। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद पूरे दिन खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसमें झाड़ू से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के सामानों की जमकर बिक्री हुई।

.

लोगों ने परंपरा के अनुसार इस दिन को शुभ मानते हुए विभिन्न नई वस्तुएं खरीदीं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर विशेष उत्साह देखा गया, वहीं आभूषण की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ रही। दोपहिया वाहन शोरूम में भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दर्ज की गई, जहां कई लोगों ने नई बाइक व स्कूटी खरीदी।

झाड़ू से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की हुई खूब बिक्री

इस दौरान धन की देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में झाड़ू की बिक्री भी खूब हुई। बाजारों में जगह-जगह अस्थायी झाड़ू की दुकानें लगी थीं और हर हाथ में झाड़ू नजर आ रहा था। लोगों का मानना है कि झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। रामानुजगंज के सबसे पुराने बाजार पीपल चौक में दिनभर भीड़भाड़ बनी रही।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

धनतेरस पर बाजारों में दिखी इस रौनक ने व्यापारियों में नया उत्साह भर दिया। व्यापारी वर्ग दिनभर की अच्छी बिक्री से बेहद खुश नजर आए। धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत होती है, और रामानुजगंज में इस शुरुआत ने त्योहारी माहौल को और भी जीवंत बना दिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!