Uncategorized

राजनांदगांव में नकाबपोश चोरों का धावा, सूने घर से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन लेकर फरार, घटना CCTV में कैद

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घु…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 01:46:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:46:37 PM (IST)

राजनांदगांव में नकाबपोश चोरों का धावा, सूने घर से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन लेकर फरार, घटना CCTV में कैद
राजनांदगांव में चोर घर से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन लेकर फरार (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. राजनांदगांव में नकाबपोश चोरों का धावा
  2. सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
  3. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। शहर की सनसिटी कॉलोनी में गुरुवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर करीब 15 से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की पूरी गतिविधि घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

फुटेज में नकाब पहने संदिग्ध चोरों की आवाजाही और उनकी गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चोर पहले से घर की रेकी कर चुके थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में एटीएम तोड़ने कटर और सब्बल लेकर आए थे खूंखार नकाबपोश!, चोर थे या कोई बड़ा गिरोह?

जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद सनसिटी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!