छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलबाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 300 प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टैबलेट, दो मोबाइल और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। जिनकी पहचान कबीर नगर निवासी मोहम्मद असफाक (25), आजाद चौक निवासी शिवम ढीमर (22) और धमतरी जिले के कुरूद निवासी तुषार ढीमर (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि दाई कोरा भवन के सामने कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गोलबाजार थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 300 प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिंडिकेट से जुड़े लोगों की तलाश जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोलबाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!