Uncategorized
राजधानी में रसूखदारों का दंभ: आधी रात चेकिंग कर रहे सिपाही पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर

पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदने की कोशिश की गई थी। बता दें कि रायपुर में पिछले तीन साल में हिट एंड रन के 277 मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड में गुरुवार की रात वीआईपी चौक के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इनमें एएसआई दयाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल टेकराम वर्मा, कांस्टेबल हेमकुमार पटेल, युगल किशोर यदु, तुलसीराम मांडले शामिल थे। रात करीब 1 बजे फुंडहर की ओर से कार आ रही थी।
15 अगस्त विज्ञापन




