Uncategorized

Raipur में पुलिस ही निकली चोर… कारोबारी की कार से चुराए 2 लाख रुपये, 1 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 के खिलाफ जांच जारी

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) टीम पर गंभीर आरोप लगा है। चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सभी पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 05:12:39 PM (IST)

Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 05:12:39 PM (IST)

कारोबारी ने लगाया दो लाख चोरी का आरोप।

HighLights

  1. दुर्ग में शो-रूम के कारोबारी की कार से उड़ाई रकम
  2. पांच पुलिसकर्मियों ने कार से दो लाख रुपये चोरी किए
  3. सभी पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) टीम पर गंभीर आरोप लगा है। चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सभी एक पुलिसकर्मी प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। वहीं धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और वीरेंद्र भार्गव के खिलाफ जांच की जा रही है।

संदिग्ध कार की तलाश में पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की रात रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम कुम्हारी के रास्ते दुर्ग तक पहुंची। बताया गया कि टीम जब संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही थी, उसी दौरान वह वाहन पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर इलाके में पहुंच गई।

कारोबारी ने लगाया चोरी का आरोप

दुर्ग निवासी शो-रूम कारोबारी मयंक गोस्वामी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे विद्युत नगर, दुर्ग में रहते हैं और धमतरी में बुलेट शोरूम संचालित करते हैं। 18 अक्टूबर की रात वे धमतरी से अपने घर लौटे ही थे कि पीछे से रायपुर क्राइम ब्रांच की गाड़ी उनके घर पहुंची। टीम ने बिना किसी जानकारी या नोटिस के उनकी कार की तलाशी शुरू कर दी। कारोबारी ने बताया कि तलाशी के दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने उनकी कार में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए। जांच के बाद जब रकम गायब पाई गई तो उन्होंने दुकान और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान टीम के कुछ सदस्य कार में कुछ निकालते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bilaspur में दर्दनाक हादसा, मासूम की आंख फाड़कर मस्तिष्क तक जा घुसी पूजा की घंटी, हालत गंभीर

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

पीड़ित कारोबारी ने यह सीसीटीवी फुटेज दुर्ग पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। दुर्ग पुलिस ने मामले का प्रतिवेदन रायपुर एसएसपी को भेजा, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!