Uncategorized
Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक

CG Crime: राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि सद्दाम की हत्या उसके साथ आई युवती ने ही की होगी। बताया जा रहा है कि युवती मृतक की प्रेमिका थी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति थी।
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 08:28:25 PM (IST)
Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 08:28:25 PM (IST)
HighLights
- रायपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में युवक की हत्या
- युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या
- मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सद्दाम दो दिन पहले अपनी एक युवती परिचित के साथ होटल में ठहरा था। सोमवार को उसका शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में मिला।
युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि सद्दाम की हत्या उसके साथ आई युवती ने ही की होगी। बताया जा रहा है कि युवती मृतक की प्रेमिका थी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
15 अगस्त विज्ञापन




