Uncategorized

पंडरी पुलिस ने ढाई घंटे में बचाया अपहृत बच्चा, थाने में मनाया पहला जन्मदिन

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर में पारिवारिक विवाद के कारण एक पिता द्वारा अपने ही एक वर्षीय बेटे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पंडरी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां को सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पंडरी थाने में ही केक काटकर उसका पहला जन्मदिन मनाया, क्योंकि यह घटना बच्चे के जन्मदिन के दिन ही हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय प्रिया पांडेय की शादी वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले 7-8 महीनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण वे अलग-अलग रह रहे थे।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लाकेश सिंह बंजारे अपनी पत्नी प्रिया पांडेय के दलदल सिवनी स्थित घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान लाकेश ने प्रिया के साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

विवाद के दौरान शाम करीब 5 बजे लाकेश ने अपने एक वर्षीय बेटे को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा, ताकि लाकेश उसे अपने साथ न ले जा सके।

इसके बाद प्रिया पांडेय शिकायत दर्ज कराने के लिए पंडरी थाने पहुंचीं। इसी बीच, शाम करीब 6 बजे लाकेश सिंह बंजारे भी वहां पहुंचा और एक साल के बेटे के साथ प्रिया का मोबाइल फोन भी लेकर चला गया। मां ने बच्चे को वापस देने की मांग की, लेकिन लाकेश ने इनकार कर दिया और बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी।

बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए, मां प्रिया पांडेय ने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। पंडरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्चे की तलाश तुरंत शुरू कर दी।

डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में, एडीसीपी आदित्य पांडेय और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय की टीम ने बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां प्रिया पांडेय के सुपुर्द कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक भावुक पहलू यह रहा कि जिस दिन बच्चा अपनी मां से बिछड़ा था, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पंडरी थाने के पुलिसकर्मियों ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे के साथ खुशियां साझा कीं और मां प्रिया पांडेय को इस मुश्किल दिन के बाद एक यादगार और खुशी का पल दिया।

प्रिया पांडेय की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने आरोपी लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 115(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!