Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: खराब मौसम के कारण राहुल का अल्मोड़ा कार्यक्रम स्थगित, पंतनगर से हुए वापस

12:19 PM, 04-Jun-2026
खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंचे राहुल गांधी
पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया और वापस पंतनगर एयरपोर्ट आकर लौट गए हैं।
11:59 AM, 04-Jun-2026
छाता ओढ़कर राहुल गांधी को सुनने पहुंचीं महिलाएं
राहुल गांधी की जनसभा के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं सभा स्थल पर पहुंचीं।
11:48 AM, 04-Jun-2026
राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
राहुल गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ रही है। रैली स्थल पर अब तक करीब 5 से 6 हजार लोग पहुंच चुके हैं और समर्थकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

11:35 AM, 04-Jun-2026
नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार को जमकर घेरा बोले सरकार किसानों की फसल और युवाओं की नौकरी का सौदा कर रही हैं।
11:25 AM, 04-Jun-2026
‘परिवर्तन की शंखनाद’ रैली आज आयोजित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में ‘परिवर्तन का शंखनाद’ रैली आज आयोजित होगी।

11:10 AM, 04-Jun-2026
सिमकनी मैदान में सज चुका मंच
जनसभा के लिए सिमकनी मैदान में विशाल मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान और आसपास का क्षेत्र राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से सजा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी और यह कुमाऊं की महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाओं में से एक साबित होगी। यह आगामी विधानसभा के चुनावों के शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है।
11:03 AM, 04-Jun-2026
कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए कांग्रेस के नेता
राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता कई दिनों से अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अल्मोड़ा में तैयारियों को जायजा ले रही हैं।
10:59 AM, 04-Jun-2026
अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना
जनसभा को लेकर अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर समेत पूरे कुमाऊं भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है। बुधवार से ही अल्मोड़ा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे।
10:54 AM, 04-Jun-2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल की आज अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी आज दिल्ली से 10 बजे निकलकर 10:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे पंतनगर से निकलकर 11:20 बजे अल्मोड़ा के आर्मी ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सिमकनी स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 12:40 बजे पौड़ी के लिए रवाना होंगे।
10:44 AM, 04-Jun-2026
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live: खराब मौसम के कारण राहुल का अल्मोड़ा कार्यक्रम स्थगित, पंतनगर से हुए वापस
कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। अल्मोड़ा में जनसभा के बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। रात्रि विश्राम मसूरी में होगा।




