अपराध

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, आरक्षक समेत 4 गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बाइक, ट्रैक्टर और कार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिंडिकेट में एक आरक्षक भी शामिल था। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल राय समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विधानसभा क्षेत्र के दोदेखुर्द स्थित गैरेज के बाहर से चोरी की गई इनोवा क्रिस्टा बरामद हुई है।

पूछताछ में बुलेट, KTM, एक्टिवा, स्प्लेंडर और दो ट्रैक्टर चोरी की 8 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के नाम साहिल राय (23), संजीव दत्ता (27), अमरजीत सिंह उर्फ बंटी (48) और आरक्षक दिनेश कुमार टंडन (44) हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों की जेल में एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वाहन चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए बेचने का नेटवर्क बनाया गया।

लगातार वाहन चोरी की घटनाओं के बाद एसपी ग्रामीण श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देश में विशेष टीम बनाई गई थी। एएसपी ग्रामीण चंचल तिवारी और एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

विधानसभा थाना क्षेत्र के रुद्रांश मोटर गैरेज के बाहर से 5 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे इनोवा क्रिस्टा CG 04 NL 2725 चोरी हुई थी। CCTV के आधार पर पुलिस ने साहिल राय से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, साहिल एक्टिवा बनवाने के बहाने गैरेज पहुंचा था। मौका देखकर उसने इनोवा की चाबी अपने पास रख ली और रात में कार लेकर फरार हो गया।

समोदा के पास कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उसने वाहन को मेला स्थल के मंदिर के पास खड़ा किया और उसी में सो गया। सुबह कार लॉक कर वहां से निकल गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इनोवा और चाबी बरामद कर ली।

पूछताछ में साहिल ने मेकाहारा, घड़ी चौक पार्किंग और आमासिवनी से बुलेट चोरी करने की बात बताई। एक बुलेट को संजीव दत्ता के साथ मिलकर अमरजीत उर्फ बंटी को करीब 20 हजार रुपए में बेचने की जानकारी सामने आई।

इसके अलावा आमासिवनी से स्प्लेंडर, तेलीबांधा मरीन ड्राइव से एक्टिवा, मेकाहारा से बाइक और धनसुली से दो ट्रैक्टर चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!