रायपुर
रायगढ़ में पुराने आरटीओ कार्यालय की तीसरी मंजिल में भीषण आग, कई पुरानी फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक
रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भवन की तीसरी मंजिल में लगी इस आग की चपेट में आकर अंदर रखी कई पुरानी फाइलें व दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आग को आगे फैलने से रोका गया।
प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना को लेकर अधिकारिक स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
15 अगस्त विज्ञापन




