Uncategorized

रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर…3 मौत: इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे; 3 महीने के मासूम ने भी दम तोड़ा – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


सरगुजा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 43 अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार सुबह हादसा हुआ। दंपती के साथ उनका 3 महीने का बच्चा भी था जिसने दम तोड़ दिया।

.

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के पेटला गांव का है। मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर के लिए निकले थे। टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में फेंका गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में 4 लोग सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है। बेकाबू कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और डा. संतोष टोप्पो के घर में जा घुसी। घायलों का सीएचसी सीतापुर इलाज जारी है।

दंपती और उनके बच्चे तीनों की मौत हो गई

निमोनिया के इलाज के लिए निकले थे दंपती

मृतकों में सुनील लकड़ा (35 साल), अस्मतिया (28 साल) और उनका तीन माह का बच्चा शामिल है। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसका उपचार करने के लिए दंपती बच्चे को लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु 8 साल और चंदू 6 साल की है। दोनों बच्चों को दंपती घर में परिवारजनों के पास छोड़कर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं

कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया है। हालांकि कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में महिला एवं बच्चे की मौके पर मौत

हादसे में महिला एवं बच्चे की मौके पर मौत

नशे में था ड्राइवर

कार सवार घायलों में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की (20) मैनपाट की सुशीला खिंचा (20) निऔर भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते (20) शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं। अंजली एवं सुशीला दोनों अपनी सहेली के साथ खुशबू पोर्ते के घर गई थीं।

शुक्रवार को कॉलेज में प्रेक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बतौली बस स्टैंड पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कार चालक संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को कार चालक ने अपने साथ बैठा लिया। एक छात्रा चालक को पहचानती थी।

छात्राओं ने बताया कि चालक संतोष पैकरा शराब के नशे में धुत था। उन्होंने सेदम में तीनों को उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर एवं सीने में चोटें आई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में 2 हादसे…3 दोस्त और 2 शिक्षकों की मौत:रायगढ़ में कार-बाइक की टक्कर, कोरबा में बारात से लौटते वक्त टीचर्स की गई जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और कोरबा जिले में रविवार रात सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रायगढ़ में बाइक सवार 3 दोस्त और कोरबा में कार सवार 2 शिक्षकों की मौत हो गई। मामला कोतरा रोड थाना और दीपका-कुचेना मार्ग का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!