रायपुर

पूरे छत्तीसगढ़ में BJP की सेवा ज्योति यात्रा आज:CM साय रायपुर में होंगे शामिल;PM मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर अभियान

15 अगस्त विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 9 बजे शुरू होगी। प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। रायपुर में होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित कृषि मंडपम में होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में नेताओं को कार्यक्रम में उपस्थिति की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का उद्देश्य ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 सालों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा है। हर जिले में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी रायपुर शहर और ग्रामीण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम साव बिलासपुर और विजय शर्मा कवर्धा में रहेंगे मौजूद बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और दुर्ग-भिलाई में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव यात्रा में शामिल होंगे। बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा और बस्तर में केदार कश्यप मौजूद रहेंगे। इसी तरह जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। एमसीबी में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में सांसद विजय बघेल, बालोद में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग और दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरिया, बलौदाबाजार, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सक्ती में भी प्रदेश के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा के मुताबिक संबंधित जिलों के स्थानीय सांसद, विधायक और विभिन्न आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी अपने-अपने गृह जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा अभियान भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में सेवा ज्योति यात्रा इसी अभियान का हिस्सा है, जिसे पार्टी सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ आयोजित कर रही है। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने मीडिया को भी आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे कृषि मंडपम पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!