Uncategorized

Pune Dowry Case: पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी का नया मामला दर्ज

15 अगस्त विज्ञापन


वैष्णवी हगवणे की कथित आत्महत्या के मामले में जेल में बंद पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने हगवणे और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी का नया मामला दर्ज किया गया है। 

Trending Videos

वैष्णवी हगवणे ने कथित तौर पर 16 मई को पुणे के बावधन इलाके में आत्महत्या कर ली थी। वैष्णवी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों और अन्य लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद वैष्णवी के ससुर राजेंद्र हगवणे को एनसीपी से निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही मामले में परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। 

बुलडोजर की खरीद को लेकर धमकी देने का आरोप

एक अधिकारी ने बताया कि प्रशांत येलवांडे नामक व्यक्ति ने बावधन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि हगवणे परिवार ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और बुलडोजर की खरीद को लेकर उसे धमकी दी है। 2022 में येलवांडे ने हगवणे परिवार से 24 लाख रुपये में बुलडोजर खरीदा था। उसने पांच लाख रुपये देकर मशीन ली थी। 

ये भी पढ़ें: Pune Dowry Case: पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच को किया गिरफ्तार, आरोपी राजनेता को पनाह देने का आरोप

येलवंडे से रकम लेने के बाद भी हगवणे परिवार ने नहीं दी ईएमआई

अधिकारी ने बताया कि मशीन पर 19 लाख रुपये का कर्ज था। हगवणे और येलवंडे के बीच यह तय हुआ था कि येलवंडे उन्हें बैंक को मासिक किस्तों का भुगतान करने के लिए 50,000 रुपये प्रतिमाह देंगे। समझौते के अनुसार, उन्होंने राजेंद्र हगवणे की पत्नी लता हगवणे के खाते में 6.70 लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन हगवणे परिवार ने ईएमआई का भुगतान नहीं किया। भुगतान न होने के कारण बैंक ने येलवंडे से मशीन जब्त कर ली। 

ये भी पढ़ें: Pune Dowry Case: कटघरे में पूर्व NCP नेता का परिवार; दोषियों को सजा पर अजित पवार बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में..

बैंक से मशीन छुड़वाने के बाद भी हगवणे परिवार ने येलवंडे को वापस नहीं की

इसके बाद, हगवणे परिवार ने बैंक से मशीन छुड़वा ली, लेकिन मशीन को येलवंडे को वापस नहीं दिया। जब येलवंडे ने 11.70 लाख रुपये लौटाने या मशीन देने के लिए हगवणे परिवार से संपर्क किया, तो शशांक हगवणे ने कथित तौर पर उसे बंदूक दिखाकर धमकाया और पैसे न मांगने की चेतावनी दी। जिसके बाद येलवंडे ने शिकायत दी। अधिकारी के अनुसार, येलवंडे की शिकायत के आधार पर राजेंद्र हगवणे, उनकी पत्नी लता और बेटे शशांक के खिलाफ कथित तौर पर धोखा देने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। 

दहेज उत्पीड़न मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे शशांक-लता और करिश्मा

इस बीच, वैष्णवी दहेज उत्पीड़न-आत्महत्या मामले में बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत ने पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र के बेटे शशांक हगवणे, पत्नी लता और बहन करिश्मा हगवणे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

संबंधित वीडियो

 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!