Uncategorized

पत्नी से हंसी-मजाक करता था पड़ोसी, पति ने मार-डाला: घर लौटा तो मस्ती करता देख गुस्से में टांगी से वारकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


पत्नी से बात देख भड़का पति, पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पड़ोसी को पत्नी के साथ बातचीत करते देख पति ने उस पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोसी की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी का अक्सर आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस

.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी का है।

वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए

पत्नी के साथ पड़ोसी हंसी-मजाक करता था।

पड़ोसी का पत्नी के साथ मस्ती करना पति को पसंद नहीं था।

पड़ोसी का पत्नी के साथ मस्ती करना पति को पसंद नहीं था।

पड़ोसी को घर के पास बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर टांगी से वार ले ली जान।

पड़ोसी को घर के पास बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर टांगी से वार ले ली जान।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) शादीशुदा था और वो अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास स्थित बाड़ी के आंगन में पड़ा देखा।

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया।

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया।

जांच के दौरान आरोपी के घर पहुंचा स्निफर डॉग

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पत्नी से हंसी-मजाक करता था पड़ोसी

मिली जानकारी के अनुसार नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। लेकिन यह बात जयकंवर को पसंद नहीं थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने पत्नी और नंदकुमार को हंसी-मजाक करते और बातचीत करते देखा। यह बात उसे बुरी लगी और इसी बात को लेकर नंदकुमार पटेल से उसका विवाद हो गया।

पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पत्नी के साथ मस्ती करता देख भड़का आरोपी

रविवार की रात जब जयकंवर घर लौटा, तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करते देखा। यह बात उसे पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर जयकंवर और नंदकुमार पटेल के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी की घटना है।

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी की घटना है।

टांगी से वारकर ले ली जान

वहीं जयकंवर पड़ोसी नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर उसके सिर पर टांगी से लगातार वार किए। इस हमले में नंदकुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक नंदकुमार पटेल शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं।

कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

पिता ने बेटे को मारी गोली…फिर लगा ली फांसी:बेटे ने पूछा था-मम्मी को बेरहमी से क्यों पीटा, गुस्से में फायरिंग की, पत्नी भी घायल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर गोली चलाई, फिर की खुदकुशी।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर गोली चलाई, फिर की खुदकुशी।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पिता ने भरमार बंदूक से गोली मारकर अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अंबागढ़ चौकी क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!