छत्तीसगढ़

पत्नी का गला काटने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पूर्व सरपंच पति ने अफेयर के शक के चलते दूसरी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था।

महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला झुनकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे।

आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या

17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब लाश सड़ गई थी, कीड़े पड़े और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के पीछे महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि पति वारदात के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

पहली पत्नी से थे 4 बच्चे, दूसरी शादी के बाद बना हत्यारा

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुनकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। वारदात के वक्त बच्चे घर में नहीं थे।

ASP बोले- जांच जारी है

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भी भेज दिया गया है। जानकारी मिलने के ठीक 24 घंटे के अंदर ही टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!