Uncategorized

पति और गे फ्रेंड ने किया महिला से रेप,FIR दर्ज: डेटिंग एप से युवक बना गे फ्रेंड, महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन




सरगुजा में महिला ने पति पर गे होने और गे फ्रेंड के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसके पति की गे डेटिंग एप के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई थी। तीन माह पूर्व पति उस लड़के को लेकर घर आ गया। युवक ने भी महिला के साथ रेप किया। पति और उसका गे फ्रेंड महिला के साथ अप्राकृतिक सेक्स का दबाव बना रहे हैं। गांधीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के गांधीनगर थाना इलाके की 25 वर्षीय खुशी (बदला हुआ नाम) ने थाने में आवेदन दिया और बताया कि उसकी शादी चार साल पहले अंबिकापुर निवासी गुरविंदर से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति गे है शिकायत में खुशी ने बताया है कि करीब 6 माह पहले उसका पति काम करने राजस्थान गया था। इस दौरान वह गे डेटिंग एप का उपयोग करने लगा और अंबिकापुर के महिला थाना के पास रहने वाले एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई। वह युवक राजस्थान में था। तीन माह पहले वह युवक को अपने घर ले आया और दोनों गे की तरह साथ में रहते हैं। युवक पर रेप का आरोप, पति कर रहा प्रताड़ित
खुशी ने शिकायत में बताया है कि युवक ने भी उसके साथ रेप किया। पति उसपर दोनों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारकर नदी में फेकने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले तीन माह से उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा है। पति व गे फ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज
शिकायतकर्ता खुशी ने बताया कि वह डर के कारण अपने दीदी के घर रहने लगी तो पति ने आकर उसे धमकाया कि वह वापस नहीं लौटी तो वह उसे जाने से मार देगा।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायत सही मिलने पर पति और उसके गे फ्रेंड के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!