Uncategorized

प्रेमी ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर 9 दोस्तों ने ब्लैकमेल कर 6 महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा में नाबालिग से हैवानियत

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के बीच उसे सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद होने का दावा कर किशोरी के साथ छह माह के भीतर प्रेमी के नौ और दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग करते हुए दुष्कर्म किया। कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी का इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक होरीलाल चौहान (30 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग था।

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया, उसके अनुसार प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान उसे विश्वास में लेकर वीडियो बना लिया। बाद में प्रेमी ने यह वीडियो न केवल अपने दोस्तों को दिखाया, बल्कि शेयर भी कर दिया।

वीडियो की आड़ में दोस्तों द्वारा ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म

बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस वीडियो को हथियार बनाते हुए प्रेमी के ही कुछ दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इस बीच इस घटना की जानकारी कुछ अन्य युवकों को भी हो गई और वे भी वीडियो हासिल कर लेने की बात कहते हुए किशोरी को ब्लैकमेलिंग करने लगे। इस तरह प्रेमी समेत 10 युवकों ने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक दुष्कर्म किया। अंततः किशोरी ने अपने स्वजन को इस घटना से अवगत कराया और इसकी रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराई।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और सभी 10 आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ताबड़तोड़ छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में होरीलाल चौहान, कन्हैया सिंह (25 वर्ष), उदय चौहान (22 वर्ष), मनीष चौहान (22 वर्ष), बुग्गु चौहान (21 वर्ष), राकेश सिंह (40 वर्ष), दशरथ पटेल (32 वर्ष), चित्रभान पटेल (30 वर्ष), शत्रुघ्न चौहान (25 वर्ष) और योगेश चौहान (22 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खून की कमी से युवती की मौत मामले में 9 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस, कलेक्टर ने मांगा जवाब

जब्त कर ली गई है वीडियो, चल रही जांच- सीएसपी

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के साथ दिसंबर 2025 से मई 2026 तक विभिन्न युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। चूंकि वह नाबालिग है, इसिलए पाक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल से वह वीडियो भी पुलिस ने हासिल कर लिया है, जिसे दिखा कर आरोपित ब्लैकमेलिंग कर रहे थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!