Uncategorized

प्रेमी जोडे़ ने किया जहर सेवन, Bf की मौत, Gf की हालत गंभीर, जानें क्या थी वजह…

15 अगस्त विज्ञापन


CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी जोडे़ ने अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर लिया। उपचार के दौरान प्रेमी की मौत हो गई तो वहीं प्रेमिका की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। उक्त घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरहागुड़ा निवासी रघुवीर यादव पिता फरमान यादव (23 वर्ष) ट्रैक्टर चालक था। रघुवीर का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे।

CG Suicide News: मेला देखने के लिए निकले थे दोनों

इस बात को लेकर लड़के ने अपने परिवार और लड़की के परिवार से बात कर लिया था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए थे। 29 सितंबर की शाम को दोनों मेला देखने के लिए अपने-अपने घर से निकले थे। इस बीच देर रात तक मेला देखने के बाद रघुवीर ने युवती को लेकर बिलाईगढ़-परसदा चला गया। जहां किसी गोदाम में दोनों रुके थे। इस बीच दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो युवक ने रात करीब दो बजे कीटनाशक सेवन कर लिया।

प्रेमिका की हालत गंभीर

वहीं भी युवती जहर पी गई और अचेत हो गए। 30 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे युवती को होश आया तो उसने लड़के के बडे़ भाई को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। इससे युवक का भाई लड़की के परिजनों को लेकर उक्त गोदाम पहुंचा। जहां से दोनों को लेकर चंद्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब पांच-छह घंटा उपचार के बाद युवती की तबीयत में सुधार होने पर डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी, लेकिन रघुवीर के तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

इससे उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर रुपेंद्र पटेल के अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। 3 अक्टूबर की सुबह रघुवीर की मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!