परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर एबीवीपी ने विवि का किया घेराव – Mahasamund News

.
महासमुंद के महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज के बीए और बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम खराब आने के चलते बीते दिनों महाविद्यालय में विवि के नाम ज्ञापन सौंप दुबारा जांच की मांग की थी। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महासमुंद इकाई ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 100 विद्यार्थियों के साथ करीब एक घंटे नारेबाजी और विश्वविद्यालय घेराव किया और उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच की मांग की।
अभाविप महासमुंद के नगर मंत्री लवेश साहू ने बताया कि 2 जून दिन सोमवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों का परिणाम घोषित हुआ और महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी जो कि निरंतर लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी है। ऐसे अधिकतम ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों यहां सालों से अध्ययनरत है ।
ऐसे में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात छात्रों में आक्रोश का माहौल है, क्योंकि छात्रों के उनके अपेक्षा के अनुरूप विश्वविद्यालय द्वारा अंक प्राप्त नहीं हुए, जिससे वे बेहद निराश है। यह पहली बार नहीं है कि ऐसे ही उम्मीद से कम अंक छात्रों को प्राप्त हुआ हो, हर बार महासमुंद के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम इसी प्रकार से खराब आता है, जिसको लेकर अभाविप ने समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करता रहे है। इस साल भी ऐसे ही परिणाम देखने को मिला जिससे एक बार फिर आक्रोशित छात्रों की मांग परिषद ने समझा और कुलपति के समक्ष निम्नानुसार मांग की जिसमें अंग्रेजी और रसायन में अधिकतम विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम खराब आया है।
उनके परीक्षा परिणाम का पुनर्मूल्यांकन निशुल्क करवाकर आवश्यकतानुसार सुधार करवाने और विसंगति पाए जाने पर जल्द से जल्द उसका निवारण करने की मांग की, जिससे छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में कोई कठिनाई या बाधा उत्पन्न न हो सके। परीक्षा परिणाम में शीघ्र पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यकतानुसार सुधार किया करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में एबीवीपी ने दुबारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।




