छत्तीसगढ़

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

26 जुलाई को रायपुर में सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक

15 अगस्त विज्ञापन

मांगो हेतु आगे का रणनीति तय हाेगी बैठक में

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा – मध्य प्रदेश के समय से एवं छत्तीसगढ़ का संघर्षशील मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन छ ग़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की सामान्य सभा की बैठक 26 जुलाई रविवार को रायपुर में टाऊन हाल कलेक्टर परिसर घड़ी चौक के सामने आयोजित किया गया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रबंधकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पवन कुमार शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में दिनांक 14 जून 2026 को अपराह्न 3 बजे बस्तर हाई स्कूल, जगदलपुर छ.ग. में आयोजित की गई थी उक्त बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 समय- 11 बजे स्थान – टाउनहॉल, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक के सामने, रायपुर में साधारण सभा (आम सभा) की बैठक आयोजित की गई है।*
बैठक का एजेंडा निम्नानुसार है:-
1/ कार्यालय पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा संघ की संशोधित नियमावली दिनांक 06.04.2026 के अनुसार सृजित पदों एवं अन्य संशोधन के पालन हेतु साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जावेगा।
2/ 07 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक माननीय सांसदों एवं विधायकों को सौंपे जाने वाले ज्ञापन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा तथा निर्णय।
3/ संघ की नियमावली में संशोधन उपरांत आजीवन सदस्यता राशि रु. 500/- निर्धारित है। इस संबंध में निर्णय लिया गया है कि जो जिला शाखा निर्धारित संख्या या उससे अधिक आजीवन सदस्य बनायेंगे तथा उनके द्वारा सम्पूर्ण सदस्यता राशि प्रांतीय शाखा के बैंक खाते में जमा की जावेगी उन्हें सदस्यता राशि में से 30% प्रतिशत तथा निर्धारित संख्या से कम आजीवन सदस्य बनाने पर 20% प्रतिशत राशि प्रांतीय शाखा द्वारा संबंधित जिला शाखा के बैंक खाते में अंतरित की जावेगी।
4/ संशोधित नियमावली अनुसार प्रांतीय संयोजक/संभागीय/जिला/तहसील/विकास खण्डों में पदों का सृजन कर कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्णय।
5/ अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।
सभी सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों से आग्रह है कि उक्त साधारण सभा (आमसभा) की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
समस्त जिलाध्यक्ष/संभागीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है।
रायगढ़ जिला से मुख्यालय से शेख कलीमुल्ला,संजीव शेट्टी, एल बी एस जाटवर, विकास तिवारी, शैलेश शर्मा, नरेन्द्र पर्वत,जेम्स वर्गीस, आशीष शर्मा,रोहित डनसेना, सुरेंद्र भाटिया,विनोद षडंगी, अभिषेक गुप्ता, जफर उल्ला,घरघोड़ा से केशव पटेल,अश्वनी दर्शन, विजय पंडा, ऋषी केश साहू, सर्वेश मरावी, वरुण गुप्ता, विनोद मेहर, खेम सागर पैंकरा,बाबू लाल घृतलहरे, संजय पंडा, दिनेश सिंह, सुरेंद्र होता, मोहन चौहान, फागू लाल रात्रे,गौकर्ण दास वैष्णव,
तमनार से प्रफुल्ल पटनायक,विकास सिन्हा,राम लाल राठिया,राजेश पटनायक,हितेश देवांगन, जितेश्वर प्रधान,अंजन चौहान,विक्रम शर्मा,सीमा महंत,पंकज उपाध्याय,
धर्मजयगढ़ से अनिल गंभेल,अजित नायक, हकीम उल्ला,प्रियंक दुबे, शिव शंकर पाण्डेय,लैलूंगा से पी आर भारद्वाज,लाल साय भगत,पुसौर से पी आर भास्कर,श्रवण साहू, भगीरथी प्रधान, खरसिया से रमन यादव ,गुलाब सिंह कंवर, मान साय यादव,एवं जिला पदाधिकारी यो के नेतृत्व मे रायपुर बैठक में भाग लेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!