छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में दीपोत्सव, जगदलपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प

15 अगस्त विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। इसके साथ ही लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी की गई है। इस काम में सरकारी शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे से कई रूट डायवर्ट हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है।

बिलासपुर और जगदलपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई गई है।

इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

पीएम मोदी के बर्थडे पर कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स जारी हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!