Uncategorized

Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा फिर स्थगित, मतदाता सूची मुद्दे पर नारेबाजी

15 अगस्त विज्ञापन


12:36 PM, 28-Jul-2025

एनडीए के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोलीं डिंपल यादव

मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर जारी हंगामे और एनडीए के विरोध प्रदर्शन पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ‘अगर एनडीए सांसदों ने मणिपुर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया होता तो वो ज्यादा अच्छा होता। अच्छा था कि वे मणिपुर की महिलाओं के साथ खड़े होते। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना के अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी की गई तो अच्छा होता कि एनडीए के सांसद उनके साथ खड़े होते।’

12:04 PM, 28-Jul-2025

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

12:02 PM, 28-Jul-2025

संसद की कार्यवाही फिर शुरू

स्थगन के बाद संसद की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। हालांकि इस बीच विपक्षी सांसद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और हंगामा जारी है। 

11:38 AM, 28-Jul-2025

शशि थरूर ने लिया मौनव्रत

आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर बोलेंगे या नहीं? दरअसल शशि थरूर ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश दौरों पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे थे और उन्होंने अपने कई बयानों में सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया था। इसे लेकर उन्हें अपनी ही पार्टी में आलोचना भी झेलनी पड़ी। यही वजह रही कि आज जैसे ही शशि थरूर संसद भवन परिसर पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी प्रतिक्रिया मांगी। शशि थरूर को भी इस मुद्दे की गंभीरता का अंदाजा था तो उन्होंने कह दिया कि आज उनका मौनव्रत है और मुस्कुराकर वहां से निकल गए। 

11:15 AM, 28-Jul-2025

राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के चलते दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

11:12 AM, 28-Jul-2025

लोकसभा की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सवाल उठाए कि विपक्ष प्रश्नकाल क्यों नहीं चलाना चाहता। बिरला ने कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग की और आज उस पर चर्चा होनी है फिर हंगामा क्यों किया जा रहा है? लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों से सदन की गरिमा बनाकर रखने की अपील की। हालांकि जब इसके बाद भी विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए तो लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।  

11:07 AM, 28-Jul-2025

डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी को लेकर एनडीए का विरोध प्रदर्शन

सपा सांसद डिंपल यादव पर एआईआईए अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा हो गया है। इस मुद्दे पर एनडीए सांसदों ने आज संसद परिसर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि वह (अखिलेश यादव) चुप क्यों हैं, जिनकी पत्नी के खिलाफ यह टिप्पणी की गई है। तुष्टिकरण की राजनीति की हदें पार हो गई हैं… मौलाना के इरादे साफ़ हैं।’

11:01 AM, 28-Jul-2025

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी है। 

10:59 AM, 28-Jul-2025

संसद परिसर में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर विपक्ष का प्रदर्शन

संसद परिसर में विपक्ष बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी दलों के कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल है। 

10:51 AM, 28-Jul-2025

संसद पहुंची सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी संसद पहुंच गई हैं। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। 

भाजपा सांसद हेमांग जोशी बोले– विपक्ष शुरुआत से ही दुश्मन देशों के साथ खड़ा

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने कहा है कि आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।हेमांग जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले ही दुश्मन देशों के समर्थन में था। उन्होंने हमारे लड़ाकू विमानों तक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि यह वक्त है जब देश को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ सख्त संदेश देना चाहिए, लेकिन विपक्ष राजनीति के लिए सेना की कार्रवाई पर भी सवाल उठाता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!